जीवन लाल राठौड़, सारंगी
सारंगी के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा पंडित श्री विष्णु कुमार भट्ट के मुखारविंद से चल रही थी जिसका आज समापन हुआ।
चार धाम यात्रा सकुशल पूर्ण करने पर अपने ननिहाल गांव सारंगी में लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन मुख्य जजमान मधुबाला पाटीदार, पति गोविंद पाटीदार, पुत्र बबलू पाटीदार, पुत्र वधु पूनम पाटीदार निवासी अमलेटा जिला रतलाम संगीत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करवाया इन सात दिनों में कृष्ण जन्म से लेकर सुदामा मिलन का विस्तार पूर्वक वर्णन सुनाया।भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवात्मा को परमात्मा से जोड़ने का जीवित माध्यम है भगवान की प्रत्येक लीला में गहरा अध्यात्मिक संदेश छुपा हुआ है।
