पूजा के दीपक से लगी आग में कबाड़े की गोदाम में भारी नुकसान

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

क़स्बे से बाहर आम्बुआ – आलीराजपुर मार्ग पर स्थित एक कबाड़े की गोदाम में पूजा के दीपक से लगी आग से हजारों के नुकसान की आशंका तीन नगर पालिका के फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी अनुसार आम्बुआ निवासी सविजन राठौड़ जोकि कबाड़ का व्यवसाय करता है तथा क़स्बे से बाहर क्षेत्र आम्बुआ – आलीराजपुर मार्ग पर पुलिस थाने से कुछ दूरी पर एक गोदाम किराए से लिया हुआ है, में आज 18 जून को सुबह दीपक लगा कर पूजा कर किसी कार्य से कुछ समय के लिए दरबाजा बंद कर चला गया इसी बीच अज्ञात कारणों से उसी दीपक की लौ से कबाड़ भंगार में आग लग गई पता चलते ही लोग वहां इकट्ठा हो गए तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो आलीराजपुर, आजाद नगर भाबरा एवं जोबट नगर पालिका के वाहन घटना स्थल पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया लेकिन तब तक हजारों का कबाड़ जल कर राख हो गया, समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट थाना आम्बुआ में नहीं की गई थी रिपोर्ट तथा पंचनामा के बाद ही नुक्सानी का सही आंकलन हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.