उदयगढ़ में वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

0

अमर सिंह वागुल उदयगढ़ 

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय झाबुआके क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रतन कुमार के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा उदयगढ़ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उदयगढ़ में एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्राहकों को शासन द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) के लाभों एवं विशेषताओं की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के दौरान PMJDY के 96, PMSBY के 103, PMJJBY के 108 एवं APY के 28 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में शाखा प्रबंधक उदय मीणा, कार्यालय सहायक आयुष देवड़ा तथा क्षेत्रीय कार्यालय टीम से विशाखा, अविनाश चौहान एवं गौरव धवले उदयगढ़ ब्रांच ग्राहक सेवा केंद्र बीसी का विशेष सहयोग रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.