सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

0

शिवा रावत, सोंडवा

जनपद पंचायत परिसर सोंडवा में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के द्वितीय दिवस की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ विधिवत रूप से की गई। यह विशेष जनकल्याण पखवाड़ा विश्व पर्यावरण दिवस से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 14 जून से 16 जून तक शिविर आयोजित सोंडवा में किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री जयपालसिंह खरत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया, नरेंद्र मोरी, जनपद पंचायत सीईओ वेरसिंह जी मुजाल्दा, एसडीएम मनोज गरवाल, तहसीलदार महोदया, बीएमओ विजय बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में आमजन और पात्र हितग्राही भी शिविर में शामिल हुए। शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। यह आयोजन सेवा, समर्पण और जनहित के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मध्यप्रदेश शासन एवं भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी नीतियों के तहत ऐसे शिविर आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.