नानपुर के राजावाट से खैर की लकड़ी से भरा ट्राला जब्त

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर 

वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नानपुर के राजावाट क्षेत्र से अवैध खैर की लकड़ी से भरा एक ट्राला जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने मौके पर पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और लकड़ी से भरे ट्राले को पकड़कर जोबट फॉरेस्ट डिपो ले आए।

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध लकड़ी का कारोबार चल रहा था, लेकिन स्थानीय स्तर पर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि वन विभाग इसी तरह मुस्तैदी से अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दे, तो लकड़ी के इस काले कारोबार से जुड़े और भी बड़े खुलासों की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल वन विभाग ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.