न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल खवासा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन: आरसीबी ने जीता खिताब

0

अर्पित चोपडा, खवासा

खवासा क्षेत्र की न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में आयोजित पाँच दिवसीय अंडर 14-अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। फाइनल मैच आरसीबी और आरआर के बीच खेला गया जिसमें आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। आरआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बनाए।
विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी आरआर ने मात्र तीन ओवर में 56 रन बनाते हुए शानदार शुरुआत की। किंतु बीच के ओवर में आरसीबी की शानदार बोलिंग के सामने आरआर अपने विकेट गवा बैठी और 10 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन ही बना पाई। आरसीबी की और से धर्मांक पटेल ने मात्र 37 गेंदों पर 103 की नाबाद पारी खेली। वही आरआर की और से राहुल भूरिया ने 10 गेंदों में 40 रन की शानदार पारी खेली। आरआर की ओर से अचल चोपड़ा, वीरू चंद्रावत और आरसीबी की और से रेयांश पाटीदार, सृजल राठौर व लक्की टांक ने सधी हुई गेंदबाज़ी की।


मैच की शुरुआत वरिष्ठ खिलाड़ी विजेंद्र सिंह राठौर (विनोद बापू), अर्पित चोपड़ा, कुणाल पाटीदार, बामनिया के व्यवसायी राहुल पटवा, अंकित कटारिया और अभिभावकों की मौजूदगी में नेशनल एंथम के साथ हुई। न्यू हाईट्स पब्लिक स्कूल की ओर से प्रतिभा बैरागी ने विजेता टीम को ट्रॉफ़ी और 5100 की राशि एवं उपविजेता टीम को ट्राफ़ी और 3100 की राशि प्रदान की।इसके अलावा मैन ऑफ़ दी मैच, मैन ऑफ़ दी टूर्नामेंट आदि पुरस्कार भी वितरित किए गए। मैन ऑफ़ दी टूर्नामेंट सृजल राठौर रहे जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया।
NHPS संस्था ने आईपीएल की तर्ज पर डॉट बोल पर टीम द्वारा पौधा लगाने का नवाचार करते हुए पौधे की सुरक्षा करने की अपील सभी खिलाड़ियों से की। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सभी ने संस्था के इस नवाचार और बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाले आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की। कुल आठ टीमों ने इसमें हिस्सा लेते हुए अपने खेल का प्रदर्शन किया। NHPS क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षित खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
बच्चों में खेल के प्रति उत्साह देखते हुए संस्था संचालक ने स्कूल द्वारा संचालित क्रिकेट एकेडमी की फीस में विशेष छूट देने की घोषणा की और न्यूनतम शुल्क में खेल प्रशिक्षक द्वारा खेल की बारीकियां और फिजिकल ट्रेनिंग लेने की बात कही।
इस मौके पर न्यू हाईट्स पब्लिक स्कूल खवासा एवं न्यू बचपन प्राइमरी स्कूल बामनिया का समस्त स्टॉफ़ उपस्थित था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.