अर्पित चोपड़ा, खवासा

मध्यप्रदेश कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला झाबुआ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार खवासा निवासी विजय पाटीदार को कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उप ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति और अनुशंसा पर की गई है।

जारी पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज की सहमति तथा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर विजय पाटीदार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ-साथ जिले एवं प्रदेश की सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विजय पाटीदार को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खवासा क्षेत्र में कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *