अर्पित चोपड़ा, खवासा क्षेत्र से गुज़र रहे दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर आज सुबह फिर एक हादसा हो गया। हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार हादसा बुधवार सुबह रेस्ट एंड सर्विस एरिया और माही नदी के पास हुआ है। पुलिस के अनुसार तलावड़ा निवासी मेता पति शांतु निनामा अपने बेटे रामप्रसाद के साथ एक छोटे बालक को लेकर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे रामप्रसाद पिता शांतु निनामा 25 वर्ष निवासी तलावड़ा की मौके पर मौत हो गई। जबकि मेता बाई घायल हो गई जिन्हें मेडिकल कॉलेज रतलाम भिजवाया गया। खवासा पुलिस चौकी प्रभारी नरेश ननामा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। मर्ग क़ायम कर मामले की जाँच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। ओवर ब्रिज की माँग तलावड़ा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि और भाजपा नेता कमलेश गहलोत ने बताया कि एक्सप्रेस वे गांव के बीच से निकल रहा है। ग्रामीणों को अपने कृषि एवं अन्य कार्यो के लिए इस पार से उस पार जाना पड़ता है ऐसे में रोड क्रॉस करते समय कई हादसे होते है। कमलेश गहलोत ने ग्रामीणों के लिए रोड क्रासिंग हेतु फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग प्रशासन से की है। गहलोत का कहना है कि वे यह मांग पहले भी जिम्मेदारों के समक्ष रख चुके है लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। Post navigation तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में शोक क लहर न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल खवासा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन: आरसीबी ने जीता खिताब