अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

0

आलीराजपुर। कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन पर जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। प्रभारी खनिज अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री तपीस पांडे द्वारा जानकारी दी गई कि मुखबिरों से प्राप्त सूचना पर 1 जून 2026 को शाम लगभग 5 बजे नायब तहसीलदार सुश्री सरिता बालेचा, नगर सैनिक एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम साजनपुर स्थित नदी क्षेत्र में संयुक्त जांच की गई।

जांच के दौरान नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए डंपर पाए गए, जिसकी वीडियोग्राफी की गई, तदनुसार डम्फर क्रमांक GJ20X0844, MP45ZH9395, RJ09GE4057, पुता हुआ-6497, MP09BG8871, RJ09GE2315, RJ35GA2576, RJ09GF4498, (पुता हुआ) (कष्ट भंजन देव), भगवती ग्रुप का दो डम्फर बिना नम्बर की, RJ09 (माताजी का आशीर्वाद लिखा हुआ) नम्बर पुता हुआ  पाया गया। संयुक्त प्रशासनिक दल को देखकर अधिकांश वाहन चालक अपने डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गए। टीम द्वारा वाहनों की वीडियोग्राफी कर उनके नंबरों का सत्यापन किया गया तथा संबंधित वाहनों की पहचान की गई। कार्रवाई के दौरान जिन वाहनों को अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाया गया, उनमें गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान पंजीयन के कई डंपर शामिल हैं। कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी पाए गए। खनिज विभाग द्वारा इन सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की अनुशंसा संबंधित परिवहन विभाग को की गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.