पुलिस कंट्रोल रूम में छ:दिवसीय सिंहस्थ प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

0

आलीराजपुर। छ:दिवसीय सिंहस्थ प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम आलीराजपुर में किया गया । 01/06/2026से06/06/2026 तक चलने वाले प्रशिक्षण में जिले के कुल 40 अधिकारी और कर्मचारियों को छ:दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा ,जिसमे कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए सुबह योगा/पीटी के साथ

दिन की शुरुआत होकर इंडोर प्रशिक्षण प्रातः 10:00 से शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा , जिसमे उज्जैन से प्रशिक्षित निरीक्षक विजय देवड़ा और पिसु डामोर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन और सीपीआर प्रशिक्षण को भी शामिल किया गया है ।ऐसे कुल 20 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाएँगे जिसमें सम्पूर्ण बल को प्रशिक्षित किया जाएगा ।

प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को आगामी सिंहस्थ 2028 हेतु मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से तैयार रहने के लिए निर्देशित किया गया तथा सिंहस्थ के धार्मिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रशिक्षण लेकर स्वेच्छा से ड्यूटी हेतु नाम देने की बात कही गई । पुलिस अधीक्षक श्री रघुंवंशसिंह द्वारा सिंहस्थ ड्यूटी के दौरान अपने अनुभव शेयर करते हुए ड्यूटी की संवेदनशीलता और अनुशासन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी गई ।

शुभारंभ के अवसर पर प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी प्रदीप पटेल अपुअ आलीराजपुर, श्री अश्विनीकुमार एसडीओपी आलीराजपुर और रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.