बस स्टैंड डिवाइडर पर बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से गाय और सांड की मौत

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

शनिवार रात हुई बारिश के बाद बस स्टैंड स्थित डिवाइडर रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नए लगे बिजली के खंभे में करंट प्रवाहित होने से एक गाय और एक नंदी (सांड) इसकी चपेट में आ गए। करंट इतना खतरनाक था कि दोनों मूक मवेशियों ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे ग्राम में शोक और आक्रोश का माहौल है।

गौरतलब है कि हाल ही में पूरे ग्राम में नई बिजली व्यवस्था के लिए लोहे के खंभे लगाए गए हैं। पहली ही बारिश में इस तरह करंट उतरने से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभी मानसून की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में हर गली में लगे ये लोहे के खंभे ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.