जितेंद्र वर्मा | जोबट जोबट क्षेत्र में जंगली जानवर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सुबह ग्राम पंचायत कंदा के ठाकुर फलिया में एक बार फिर जंगली जानवर ने हमला कर एक बंधे हुए पालतू जानवर को निशाना बना लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय हुए इस हमले के बाद लोगों में भय फैल गया। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली जानवर की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया। विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके। Post navigation सूने मकान में मिला बीयर का जखीरा, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई राहगीरों पर जान से मारने की नियत से फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार