सूने मकान में मिला बीयर का जखीरा, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

0

जितेंद्र वर्मा | जोबट

जोबट आबकारी विभाग प्रभारी मोहित बिरला एवं उनकी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम देहदला में की गई कार्रवाई के दौरान एक सूने मकान से लाखों रुपये मूल्य की करीब 200 से 250 माउंट बीयर की पेटियां बरामद की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध शराब भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने ग्राम देहदला में दबिश दी। तलाशी के दौरान बंद पड़े मकान से भारी मात्रा में बीयर का जखीरा मिला, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

आबकारी अधिकारियों के अनुसार जब्त बीयर की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद विभाग ने मकान मालिक एवं अवैध शराब भंडारण में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.