प्रदेश सरकार बसों का किराया 60 % प्रति किमी बढ़ाएं

0

आलीराजपुर। केंद्र सरकार की सभी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा डीजल पर ₹ 3.15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने से यात्री परिवहन के बसों का संचालन व्यय बढ़ने से शासन को तत्काल 60% यात्री किराए में वृद्धि करना चाहिए।

प्राइम रूट बस ओनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा, आलीराजपुर जिला निजी बस आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार राठौड़ एवं सचिव आशुतोष पंचोली ने बताया कि परिवहन विभाग के किराया बोर्ड ने वर्ष 2021 के पश्चात किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं करने एवं वर्तमान में डीजल, टायर, लुब्रिकेंट, यूरिया में 50% अधिक कीमत होने से यात्री किराए में 60% प्रति किलोमीटर की वृद्धि की जाना चाहिए।

शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 में डीजल की कीमत 80 ₹ प्रति लीटर थी वर्तमान में 96.00 ₹ लीटर की बढ़ोतरी होने से वाहन के संचालन के संसाधनों में 60% से अधिक की वृद्धि होने से बस ओनर्स एसोसिएशन द्वारा अपना ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी , परिवहन मंत्री,एंव किराया बोर्ड के अध्यक्ष एवं परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त को पत्र भेजकर 60 % किराया वृद्धि की मांग की गई है ।

तुलनात्मक ढंग से देखे तो वर्ष 2021–डिजल ₹ 80 प्रति लीटर था व किराया ₹ 1.25 प्रति किमी निर्धारित था जो कि डीजल के दाम बढ़ोतरी के पश्चात साल 2026 में डिजल ₹ 96.प्रति लीटर हो गया है वर्तमान में किराया वही 5 साल पहले का ₹ 1.25 प्रति किमी है।

विगत 6 वर्षों में टायर ,लुब्रिकेंट,युरिया, मोटर पार्ट्स,टोल टैक्स ,नऐ चेसिस, नवीन बस बाड़ी,वाहन मेनटेशन शासन का टेक्स नऐ -नऐ उपकरण लगाने,आदि पर भी मूल्य वृद्धि होने से संचालन व्यय बढ़ गया है। जिसके चलते व्यवसाय का संचालन आर्थिक रूप से नुकसान पर होते जा रहा है बस एसोसिएशन के पदाधिकारी ने मध्य प्रदेश सरकार से तत्काल प्रभाव से किराए बढ़ोतरी की मांग की है। आलीराजपुर जिला बस आनर्स एसोसिएशन के संरक्षक पिंटू जायसवाल, सदस्य गण विक्की माहेश्वरी, रितेश डाबर, अशोक शर्मा, अविनाश जोशी, लाला जोशी, अर्पित जैन बोरी, प्रेम सिंह बोरकुंआ, अजय भिंडे, गोलू सांईराम, पियूष तंवर, शुभम क्षीरसागर सहित अन्य सदस्यों ने सरकार से यात्री किराए में बढ़ोतरी की मांग पुरजोर ढंग से रखी है मांग पूरी न होने पर शांतिपूर्ण व चरणबद्ध ढंग से आंदोलन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.