चलती आयशर से गिरा क्लीनर, मौके पर मौत

0

जीवनलाल राठौर, सारंगी

थांदला से उज्जैन की ओर जा रहे आयशर वाहन से गिरने पर क्लीनर की मौत हो गई। घटना सारंगी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुड़ी के समीप शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आयशर क्रमांक MH 04 GF 9323 में क्लीनर के रूप में कार्यरत चेनसिंह पिता दिता भाभर (30) निवासी राम मोहल्ला, पेटलावद अचानक वाहन से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.