कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सुरक्षा हेतु उपलब्ध फॉलो वाहन को डीजल बचत हेतु लौटाया, स्थानीय कार्यक्रमों में उपयोग बंद करने का लिया निर्णय
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के डीजल बचत एवं संसाधनों के सीमित उपयोग के आह्वान को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा हेतु जिला स्तर पर उपलब्ध कराए गए फॉलो वाहन को वापस करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान को सुरक्षा की दृष्टि से एक फॉलो वाहन उपलब्ध कराया गया था। इसके अतिरिक्त जिले में भ्रमण के दौरान संबंधित थाने का वाहन भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहता है।
