सोशल मीडिया की मदद से बिछड़ा बालक परिजनों से मिला, बरझर पुलिस ने पिता को सौंपा

0

इरशाद खान, बरझर

आलीराजपुर जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बरझर में पिछले पांच-सात दिनों से लावारिस घूम रहे एक बालक को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाने में सफलता हासिल की है। बालक को सुरक्षित बरझर पुलिस चौकी लाया गया और उसकी तस्वीर व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर लोगों से जानकारी मांगी गई थी।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद झाबुआ जिले के ग्राम कुशलपुरा (थाना रानापुर) निवासी परिजनों ने बालक की पहचान अपने बेटे विशाल के रूप में की। इसके बाद बालक के पिता परमो हटीला बरझर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद विशाल को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और पुलिस की तत्परता से एक भटका हुआ बच्चा वापस अपने घर पहुंच सका। पूरी कार्रवाई में बरझर चौकी प्रभारी शिवा तोमर सहित स्टाफ का सहयोग रहा। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.