दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

0

जीवन लाल राठौड़, सारंगी

सारंगी चौपाटी पर शुक्रवार सुबह अचानक एक गैरेज में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना के दौरान आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह आसपास की दुकानों को सुरक्षित करने का प्रयास किया ताकि आग आगे न फैल सके।

ग्रामीणों के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.