खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में समस्त पांचाल समाज द्वारा 2018 से गांव में पांचाल समाज के आराध्य भगवान विश्वकर्मा के मंदिर को लेकर चर्चा शुरू हुई जिसमें पांचाल समाज के समस्त लोगो ने मिलकर एक नीव रखी थी जिसमे पांचाल फालिये में भगवान विश्वकर्मा का मंदिर बने जिसमे लम्बे समय के बाद समस्त पांचाल समाज मालवा, निमाड़, गुजरात, ने मिलकर इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जिसका नतीजा 2026 में मिला।

लंबे समय से चल रहा भगवान विश्वकर्मा के मंदिर का आखिरकार गांव में पांचाल समाज द्वारा 5 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ जुलूस निकाल कर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।समस्त पांचाल समाज एवं समस्त ग्रामीणजनों ने इस भव्य कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई । शोभायात्रा की शुरुआत नवनिर्मित विश्वकर्मा मंदिर परिसर से की गई जो की गांव भ्रमण कर मुख्य बाजार से होते हुए शीतल माता मंदिर पर ले गए जहाँ से कलश भर पूनः धूमधाम के साथ भगवान विश्वकर्मा मंदिर परिसर पर पहुँचकर भगवान को कलश चढ़ाया गया। जिसके बाद मंदिर परिसर में महायज्ञ किया गया जिसमें पांचाल समाज के लाभार्थियों ने हवन कुंड में बैठकर महायज्ञ का लाभ लिया ।जिसके बाद समस्त पांचाल समाज द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारे समस्त समाजजनों को भोजन प्रसादी दी गई।
