नदी पर नहाने गई 9 वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत*

0

शिवा रावत, उमराली

ग्राम उमराली नाचनखली फलिया निवासी अंशिका पिता पीरला किराड़ जाति भिलाला उम्र 9 वर्ष, कल दिनांक 04/05/2026 को समय लगभग 2.30 बजे  धामनबारा फ़लिए की अनखड़ नदी पर नहाने और कपड़े धोने के लिए अपनी दादी पिंछारीबाई बालू और सनडी के साथ गई थी ।

मृतिका अंशिका पिता पीरला किनारे पर बैठकर नहा रही थी तभी अचानक उसका पैर फिसल गया ,तभी वो नदी के डाबरे के पानी में डूबने लगी तभी बालू ने जोर जोर से मदद के लिए आवाज दी , तब राकेश दौड़कर आया और नदी में कूदकर अंशिका को निकाला तब तक अंशिका की मौत हो चुकी थी , फिर बालू ने अंशिका के परिवार वालो को सूचना देकर बुलाया  सभी परिवार वाले नदी पर आ गए  तब तक अंशिका का शव बाहर निकाल कर रखा हुआ था , मृतिका की दादी पिंछारीबाई एवं उसके देवर भगड़ा ने चौकी पर जाकर शाम 5.15 पहुंचकर मर्ग कायमी करवाई एवं उसके उपरांत शाम में मृतिका अंशिका का पोस्टमार्टम सोंडवा अस्पताल में किया गया  | आज दिनांक को पंचों , पीड़ित पक्ष के समझ जानकारी लेकर पंचनामा एवं रिपोर्ट तैयार की गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.