भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर में कट्ठीवाड़ा रोड से आने वाले ओवरलोड डंपरों ने सड़कों की हालत बेहद खराब कर दी है, ये डंपर बेखौफ होकर पुलिस थाना, तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय के सामने से गुजरते हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता होती है। सुबह 10 बजे से पहले और रात 8 बजे के बाद इनकी आवाजाही तेज हो जाती है और बिना रॉयल्टी व नियमों के ये वाहन खुलेआम चलते हैं। कई बार चेकिंग के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जाता है और महीने में एक-दो बार कार्रवाई दिखाकर मामला खत्म कर दिया जाता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कट्ठीवाड़ा की तरफ से आने वाले इन डंपरों में भरी रेत आखिर कहां से आ रही है, क्या वहां कोई खदान है या फिर यह रेत गुजरात से लाई जा रही है, और अगर ऐसा है तो इतने बड़े स्तर पर परिवहन के बावजूद इन पर रोक क्यों नहीं लगती, क्या इनके ऊपर सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बना हुआ है और डंपर चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए निकल जाते हैं, अब सवाल यह है कि इन पर सख्त कार्रवाई कब होगी और जनता को राहत कब मिलेगी। Post navigation मदन डावर चंद्रशेखर आजाद नगर में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस सख्त, थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों से किया सहयोग का आह्वान