छकतला में दो महीने बाद पहुंची इंडेन गैस की गाड़ी, उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले करीब दो महीनों से अधिक समय के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंडेन गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी छकतला पहुंची। गैस सिलेंडर आने की सूचना मिलते ही स्थानीय उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे और वितरण स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

गैस सिलेंडर का वितरण मंडी प्रांगण में एक ही स्थान पर सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। इस दौरान गैस एजेंसी के कर्मचारी अपने साथ लैपटॉप और आवश्यक उपकरण लेकर पहुंचे थे, ताकि उपभोक्ताओं की केवाईसी (KYC) और मोबाइल नंबर अपडेट संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा सके।

ग्रामीणों ने भी इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। डिजिटल प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्रामीणों द्वारा लाइट और 5G नेटवर्क जैसी जरूरी आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे तकनीकी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ।

सिलेंडर की उपलब्धता और एजेंसी की इस पहल पर गांव के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने खुशी जाहिर की है। क्षेत्र के व्यापारी अश्विन राठौड़, महेश राठौड़ और पीयूष वाणी ने समाचार माध्यमों से गैस एजेंसी मालिक श्रीमती शोभना ओंकार को धन्यवाद देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वितरण के दौरान पूरी गाड़ी के सिलेंडर बांटे गए और उपभोक्ताओं ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से सिलेंडर प्राप्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.