इरशाद खान, बरझर 

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब जैसे ही बरझर पहुंचे उनकी एक झलक पाने के लिए बोहरा समाज जन आतुर नजर आए। सीधे वफा मस्जिद पहुंचे। जहां पर उन्होंने समाज जनों को संबोधित किया। एक झलक पाने के लिए झाबुआ बड़वानी दाहोद अलीराजपुर सहित कई जगह से बोहरा समाजजन यहां पहुंचे थे।

उनके आते ही समाज जन या हुसैन और मौला मौला के नारे लगाने लगे। मस्जिद में वाआज हुई। इसके बाद सैयदना साहब हुसैनी भाई अली हुसैन के घर आराम करने के लिए गए। जहां पर पूर्व विधायक माधव सिंह डावर भाजपा नेता विशाल रावत सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी सैयदना साहब का स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं। इसके बाद सैयदना साहब करीब 15 घरों में कदमबोसी करने पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *