लोहित झामर, मेघनगर
मध्यप्रदेश में सनातन धर्म के सबसे बडे और सतत कई वर्षों से लगातार चलने वाले उत्सवों में अपना नाम दर्ज करा चुके श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती उत्सव में सोमवार की भक्तिमय शाम भारत मे गायकी के सबसे बडे शो इंडियन आईडियल से प्रसिद्ध हुई गायिका अरुणिता काँजीलाल के नाम रही।

भगवान शिव को समर्पित भजन सत्यम शिवम सुँदरम से लेकर एक राधा एक मीरा तक अरुणिता लगातार 2 घण्टे तक गाती रही l बातचीत के दौरान भारत की बडी गायिका काँजीवाल ने कहा की सनातन धर्म को मजबूत करने वाले इस आयोजन में प्रस्तुति देना मेरेलिए गर्व का विषय है उनको सुनने लोग राजस्थान के कुशलगढ गुजरात के दाहोद झाबुआ के साथ जिले के पेटलावद कल्याणपुरा और मेघनगर के आसपास के हजारों लोग पहुँचे…..आयोजन समिति के सदस्य और जनप्रिय समजेसवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन युवा समाजसेवी राजेश रिंकू जैन के परिवार के सदस्यों ने अरुणिता काँजीलाल का स्वागत किया l राइजिंग स्टार के रनर अप बाल कलाकार अथर्व बख्शी और खुशी नागर ने अरुणिता के मंच पर आने के पूर्व अपने सुरों का जादू को श्रीगणेश के भजन देवा श्रीगणेशा से प्रारंभ कर कई भजनों को गाकर जय श्रीराम के उदघोष के साथ विराम दिया।
