मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
आज आम्बुआ तथा समीप ग्राम बोरझाड में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात का प्रसारण किया गया जिसे आम्बुआ में रतलाम झाबुआ क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनीता चौहान ने भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत माहेश्वरी के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल (संतोष परवाल), तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष जुवान सिंह रावत एवं अनेक कार्यकर्ताओं के साथ सुना, वहीं मध्य प्रदेश शासन के केबीनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने समीप ग्राम बोरझाड में भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास माहेश्वरी, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सुनी।
