थ्रेशर मशीन में फंसने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत 

0

झाबुआ डेस्क। अभी से कुछ देर पहले पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मोर के समीप चवरापाड़ा में एक व्यक्ति की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। बताई जा रहा है कि थ्रेसर मालिक मूलचंद वर्मा जो की अन्य राज्य का रहने वाला है। वह किसान के खेत पर गेहूं निकालने का कार्य कर रहा था, इस दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में फंस जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान उक्त व्यक्ति के शव के चिथड़े उड़ गए। मौके पर करवड़ पुलिस पहुच चुकी है। एवं शव को मशीन से बाहर निकाल गया है। ओर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.