झाबुआ डेस्क। अभी से कुछ देर पहले पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मोर के समीप चवरापाड़ा में एक व्यक्ति की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। बताई जा रहा है कि थ्रेसर मालिक मूलचंद वर्मा जो की अन्य राज्य का रहने वाला है। वह किसान के खेत पर गेहूं निकालने का कार्य कर रहा था, इस दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में फंस जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान उक्त व्यक्ति के शव के चिथड़े उड़ गए। मौके पर करवड़ पुलिस पहुच चुकी है। एवं शव को मशीन से बाहर निकाल गया है। ओर आगे की कार्यवाई की जा रही है। Post navigation झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: आयुष कार्यालय की महिला क्लर्क का पति 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार व्हाट्सएप स्टोरी लगा कर अपनी ही दुकान में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत – कारण अज्ञात