ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक

0

खरडू बड़ी। ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में मकानों की गणना का सर्वे किया जा रहा है ग्राम पंचायत के सचिव प्रकाश सोलंकी,पटवारी रेखा बिलवाल, रोजगार सहायक भवरसिंह भूरिया कोटवार कालूसिंग डामोर घर-घर जाकर मकान की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।

इस सर्वे के दौरान मकान मालिक का नाम परिवार के सदस्यों की संख्या मकान का प्रकार अन्य जरूरी जानकारी दर्ज की जा रही है साथ ही मकान पर भी जानकारी लिखी जा रही है ग्राम पंचायत के सर्वे कर रहे हैं कर्मचारियों का कहना है कि इस सर्वे का उद्देश्य गांव के सभी मकानों की सही संख्या और परिवारों की स्थिति का पता लगाना है ताकि आने वाले समय में सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक सही तरीके से पहुंचा जा सके सर्वाधिक गांव के अलग-अलग वार्डों में एवं फलियो में जाकर लोगों से सहयोग करने की अपील भी की जा रही है ।ताकि जनगणना का काम समय पर पूरा हो सके ग्राम पंचायत के अनुसार सर्वे से गांव के विकास कार्य की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी और इस सर्वे से सही आकर मिलने पर आवास योजना पानी अन्य सुविधाओं की जरूरत का आंकलन करना आसान होगा इस सर्वे से ग्रामीण भी खुश है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे गांव विकास कार्य को गति मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.