खरडू बड़ी में 3 मार्च को रात्रि में होलिका दहन होगा

0

खरडू बड़ी। आदिवासी अंचल में सात दिवसीय भगोरिया मेले के बाद अंचल में होलिका दहन कर धुलेटी मनाई जाती है जिसके बाद गल बाबजी पर मन्नत धारी अपनी मन्नत उतारने के लिए गल पर उल्टा लटक कर अपनी मन्नत उतारते है।यह पर्व झाबुआ जिले के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में 2 मार्च को होलिका दहन के बाद धुलेटी का त्यौहार मना रहे है लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी तिथि को लेकर असमंजस बरकरार होने के कारण झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में मंगलवार 3 मार्च को रात्रि में होलिका दहन कर बुधवार को धुलेंडी मनाई जाएगी जिसकी जानकारी गांव के तड़वी भीला डामोर दी गई। तड़वी भीला डामोर ने बताया कि 3 मार्च को पूनम होने के कारण मंगलवार शाम को होलिका दहन किया जाएगी जिसके बाद 4 मार्च बुधवार को धुलेंडी मनाई जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.