मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्वस्थ चल रहीं पूर्व विधायक सुलोचना रावत का हालचाल जाना

0

आलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानवीय संवेदना और आत्मीयता का परिचय देते हुए लंबे समय से अस्वस्थ में चल रहीं जोबट की पूर्व विधायक श्रीमती सुलोचना रावत के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके गृह निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पूर्व विधायक के गृह निवास पहुंचने पर परिवारजनों द्वारा उनका तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया । मुख्यमंत्री आलीराजपुर जिले की जोबट तहसील अंतर्गत ग्राम कानाकाकड़ स्थित निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से उपचार की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली । उनके पुत्र विशाल रावत व परिवारजनों ने बताया कि पहले से स्थिति में सुधार हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस कठिन समय में उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

      मुख्यमंत्री ने श्रीमती रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागरसिंह, पूर्व सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, संभागायुक्त इंदौर डॉ सुदाम खाड़े, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.