ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला
पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल छकतला में में अटल टिंकरिंग लैब के अंतर्गत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में विद्यालय के शिक्षकों के साथ कक्षा 6 टी से कक्षा 9 वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बुधवार को हुए प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, ड्रोन असेंबलिंग, कोडिंग, 3D प्रिंटिंग तथा विज्ञान एवं नवाचार से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। रोबोकार्ट के प्रशिक्षक शिवम पाण्डे (मुंबई) द्वारा बच्चों को विभिन्न उपकरणों के उपयोग एवं प्रोजेक्ट निर्माण की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।
