रमेश कनेश, बखतगढ़ आगामी त्योहारों भगोरिया, होली, रंग पंचमी और रमज़ान के मद्देनजर 20 फरवरी को थाना बखतगढ़ में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सोंडवा तहसीलदार हीरालाल एस्के और थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया ने की। अधिकारियों ने भगोरिया को आदिवासी संस्कृति की पहचान बताते हुए इसे आपसी सद्भाव से मनाने की अपील की। उन्होंने ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सजग रहने, किसी भी अफवाह से बचने और त्वरित रूप से पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। बैठक में मथवाड़ व बखतगढ़ के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इनमें दिलीप पटेल, भलसिंह कनेश, पूर्व सरपंच कमलसिंह, सक्रिय सरपंच भगतगढ़, रमेश कनेश, जगला पटेल, चौकीदार अनिल प्रकाश और बूटा पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहे। Post navigation पुलिस ने ‘अभिमन्यु अभियान’ के तहत छात्रों को कुरीतियों के प्रति किया जागरूक बखतगढ पुलिस ने डेढ़ लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त की, आरोपी गिरफ्तार