https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-16-at-4.31.53-PM.mp4 खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में 16 फरवरी को जोगन माता मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व गांव के श्रद्धालुओं द्वारा एक माह अखण्ड उपवास रख भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की गई।एक माह तक रोजाना शाम को श्रदालुओं द्वारा फरियाली बनाकर भजन कीर्तन कर महाशिवरात्रि पर्व के दिन जागरण किया जाता है जिसके प्रातः यज्ञ हवन कर उपवास खोला महाशिवरात्रि पर्व पर गांव में कलश यात्रा निकाली गई जो कि शीतला माता मंदिर से भरकर जोगन्माता मंदिर पर भगवान भोले को जल चढ़ाया गया ।जिसके बाद जोगन माता मंदिर पर सेमलिया धाम के संत कानू जी महाराज द्वारा ग्रामीणों को प्रवचन सुनाया गया। इसके बाद प्रसादी के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ग्रामीणजनों का सहयोग रहा। Post navigation झाबुआ-आलीराजपुर LIC के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: आशीष अगाल बने पहले ‘गैलेक्सी क्लब’ सदस्य इरिगेशन विभाग की घोर लापरवाही: नेत्रहीन बच्चों के स्कूल के पीछे छोड़े जर्जर वाहन, बड़े हादसे का डर