वीरेंद्र बसेर, घुघरी
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एल. चोपड़ा एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ. विमला सिंगाड़ के निर्देशन में ग्राम घुघरी स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर पर कुष्ठ रोग रोकथाम (POD – प्रिवेंशन ऑफ डिफार्मिटी) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुष्ठ रोग से मुक्त हो चुके व्यक्तियों, वर्तमान में उपचार ले रहे रोगियों और रोग की आशंका वाले संदिग्ध मरीजों को आमंत्रित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य मरीजों को जल-तेल विधि द्वारा उपचार की तकनीक समझाना और हाथ-पैरों को किसी भी प्रकार की विकृति से बचाने के उपाय बताना रहा।
