जितेंद्र वर्मा, जोबट
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने बताया कि थाना जोबट क्षेत्रान्तर्गत घटना दिनांक 05 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि मे घर का दरवाजा तोडकर सोना/चांदी के जेवरात चुरानें की वारदात का जोबट पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपी को ज्ञात करने मे सफलता प्राप्त की है।
घटना दिनांक 04-05.02.2025 को अज्ञात बदमाशो के द्वारा कश्मीर पिकनीक पर गए फरियादी जितेन्द्र पिता भेरूसिंह अजनार जाति भील निवासी दिनदयाल कालोनी, मिशन अस्पताल के सामने, जोबट के सुने घर मे घर का दरवाजे का नकुचा तोड़कर घर के अन्दर घुसकर घर में रखी गोदरेज का ताला तोड़कर उसमे रखे लाखो रूपए के सोना-चांदी एवं आर्टीफिशियल जेवरात चुराकर ले गए थे। चोरी की सूचना पर फरियादी अपनी पिकनीक छोड़कर वापस घर आया व चोरी की सूचना थाना जोबट पर दी गई। जिस पर से थाना जोबट पर अपराध क्र 51/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कस्बा जोबट मे हुई चोरी की बडी वारदात को आलीराजपुर पुलिस के द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी जोबट श्री रविन्द्र राठी मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु विशेष टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम के द्वारा वारदात दिनांक से ही अज्ञात आरोपियों के संबंध में लगातार गंभीरता से प्रयास किये जानें के परिणामस्वरूप दिनांक 05.02.2026 को मध्य रात्रि मे एक सुने घर मे दरवाजा तोड़कर लाखो के सोने चांदी के जेवर चुराकर ले जानें वाले आरोपियों को ज्ञात करने मे सफल हुये हैं।
