जोबट में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटवाए कब्जे

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

नगर में बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। बड़े बस स्टैंड से लेकर छोटे नाके तक अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों और अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को साफ कराया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों की निगरानी में अमले ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। गुरुवार को लगने वाले हॉट बाजार के दौरान छोटे नाके और बड़ी पुलिया के पास बार-बार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्थान के अलावा कहीं भी दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस अभियान के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु हुई और आम लोगों को राहत मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.