जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट के हाट बाजार में ठेले व छोटी दुकानों को हटाने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों और परिवारों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हाट बाजार के दिन कई गरीब परिवार ठेले व छोटी दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260212-WA0024.mp4 व्यापारियों का कहना है कि उनके पास आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं है। लंबे समय से वे हाट बाजार में दुकान लगाते आ रहे हैं और इससे कभी कोई परेशानी नहीं हुई। हाल ही में अतिक्रमण के नाम पर एक दुकान हटाए जाने की कार्रवाई की गई, जिससे अन्य छोटे व्यापारियों में भय का माहौल बन गया है ज्ञापन में प्रशासन से निवेदन किया गया है कि हाट बाजार के दिन छोटे दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उन्हें रोजगार करने की अनुमति दी जाए ज्ञापन पर कई व्यापारियों एवं नागरिकों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है। Post navigation जोबट में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटवाए कब्जे जोबट में अजनार के घर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा