झाबुआ। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा ।
जिसमें एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार एवं निलेश गणावा ने बताया कि बीए .बी.एस.सी ,बीकॉम ,M.A MSC, Mcom प्रथम वर्ष के छात्रवृत्ति ,आवास का पोर्टल अभी तक नही खुला है। वही द्वितीय, तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति, आवास फॉर्म भरना चालू हो चुके है। परंतु प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति, आवास के फॉर्म भरने हेतु पोर्टल अभी तक नही खुला है। जबकि सत्र पूरा होने व परीक्षा का समय आ चुका है। उसको भी तत्काल खोला जाय।
स्टेशनरी का समान भी आधा – अधूरा दिया जा रहा है। जबकि द्वितीय,तृतीय वर्ष,एम.ए.’एम.एस. सी.एम.कॉम के विद्यार्थियों को स्टेशनरी का सामान अभी तक नही दिया जा रहा हैं। स्टेशनरी का सामान बैग ,रजिस्टर, पैन A4 साइज के पेपर्स ,स्टेपलर आदि दिया जाय ।
