जितेंद्र वर्मा, जोबट
जोबट में एम पी बी कार्यालय के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पूजा वर्मा पति कुलदीप और उनका डेढ़ वर्ष का बालक माधव घायल हो गए। हादसे में बालक माधव के सिर में चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आलीराजपुर रेफर किया गया है। वहीं घायल महिला पूजा वर्मा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट में उपचार जारी है।
