मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
रैदास समाज के ही नहीं अपितु सर्व हिंदू सनातन धर्मावलंबियों में पूज्यनीय गुरु संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आम्बुआ में उनके अनुयायियों द्वारा धूम धाम से मनाये जाने के समाचार है।इस अवसर पर समाज जनों ने एक झांकी निकाली जिसका मार्ग में स्थान स्थान पर भव्य स्वागत किया गया, शोभायात्रा में विभिन्न समाज जन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि सम्मिलित हुए, झांकी पुनः हरिजन आवास फलिया पहुंची जहां पर संत श्री रविदास की तस्वीर की पूजा अर्चना कर आरती की जा कर कार्यक्रम का समापन हुआ। पुलिस की माकूल व्यवस्था रही।
