गोपाल राठौर, कठ्ठीवाड़ा गुजरात के छोटा उदयपुर से कठ्ठीवाड़ा शादी समारोह में शामिल होने आ रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे ग्राम भुरिआम्बा के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अजीतभाई (30) पिता पोपट भाई निवासी ग्राम डोगला (छोटा उदयपुर, गुजरात) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक GJ-34-M-9842 से कठ्ठीवाड़ा आ रहे थे। इसी दौरान भुरिआम्बा में एक मैक्स वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में अजीतभाई की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अजीत भाई ने अपनी पत्नी को यह कहकर शादी में पहले भेज दिया था कि तुम जाओ, मैं थोड़ी देर में आता हूं। पत्नी शादी में पति का इंतजार करती रही, लेकिन रात में उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पति का शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है। Post navigation अवैध धर्मांतरण एवं अवैध चंगाई सभा पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन* कट्ठीवाड़ा पुलिस ने ली डीजे संचालकों की बैठक, शोर-शराबे पर सख्ती के निर्देश