रानापुर से के. नाहर की रिपोर्टः कब्रिस्तान वाले तिराहे पर बीती रात ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई।तत्काल बिजली कम्पनी के कर्मचारी व्यवस्था दुरस्त करने में जुट गए।गुरूवार को दोपहर में जाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जा सका।इस दौरान कई मर्तबा बिजली सप्लाय बन्द रही।जिससे लोगों को बहुत परेशानी आई। उधर बस स्टेंड एरिया में वोल्टेज की समस्या गुरूवार को भी बरकरार रही।वोल्टेज इतना कम था कि ट्यूब लाइट उठ ही नही पायी ।बल्ब दिए जैसे टिमटिमाते रहे।फ्रिज ,फोटोकापी मशीन नही चल पाने से दुकानदारो को काफी नुकसान हुआ। Post navigation पंचायत चुनाव के अंतिम दौर टकराव, कई जगह संघर्ष, वाहनों के शीशे टूटे, कार्यकर्ता घायल कबड्डी का जादू सिर चढ़कर बोला, 16 टीमों ने दिखाया दम