काकनवानी में बड़ी चोरी: गैस कटर से अलमारी काटकर ढाई किलो चांदी की मूर्तियां चोरी

0

झाबुआ डेस्क। झाबुआ जिले के काकनवानी में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वारदात बीती रात मनोज सोनी के यहां हुई। जानकारी के अनुसार थांदला निवासी मनोज सोनी रोजाना काकनवानी में अप डाउन करते हैं। वहीं पर कल बाबूजी की पड़ी भी है। उनका काकनवानी में घर और आभूषण की दुकान एक साथ है। बीती रात चोर यहां गैस कटर लेकर पहुंचे। उन्होंने अंदर घुसकर गैस कटर से अलमारी काटी और करीब ढाई किलो वजनी चांदी की मूर्तियां चुरा ले गए। सूचना मिलने पर एसडीओपी नीरज नामदेव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की पुष्टि की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नामदेव का कहना है जल्दी चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.