झाबुआ। भारतीय स्त्री शक्ति का नवीन कार्यकारी का गठन किया गया। इसमें भारतीय स्त्री शक्ति की प्रांतीय सचिव एडवोकेट गीतांजलि चौरसिया मुख्य अतिथि की भूमिका में रही ।वो इस आयोजन हेतु इंदौर से पधारी थीं। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

 इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय सचिव किरण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थीं। संगठन गीत सुनीता जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया अतिथियों का स्वागत अंजू शर्मा कीर्ति देओल वंदना जोशी सविता गुप्ता द्वारा किया गया पूर्व अध्यक्ष प्रवीणा माथुर द्वारा मनोगत व्यक्त किया गया पूर्व सचिव अर्चना सिसोदिया द्वारा विगत कार्यकाल की विभिन्न गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया नवीन कार्यकारिणी की घोषणा में अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिसोदिया रही सचिव श्रीमती पूजा माथुर को मनोनीत किया गया। जिला संगठन मंत्री सविता गुप्ता ,सह जिला संगठन मंत्री प्रवीणा माथुर नियुक्त हुई ।साथ ही उपाध्यक्ष अंजू शर्मा ,व वंदना नायर ,सह सचिव प्रीति त्रिपाठी व लता देवल,कोषाध्यक्ष कीर्ति देवल ,सह कोषाध्यक्ष शोभा राठौर, कार्यालय मंत्री कीर्ति गौड़,मीडिया प्रभारी संध्या कुलकर्णी को बनाया गया।

।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वंदना जोशी, सुनीता जैन , राखी सिसोदिया रुक्मणि वर्मा ,सीमा शर्मा, सपना भट्ट रेणु कछावा कमला सोलंकी ,भावना सेन व गीता सोलंकी को बनाया गया। गीतांजली जी चौरसिया ने अपने उद्बोधन में नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया। संध्या कुलकर्णी द्वारा संचालन किया गया। अंजू शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *