जितेंद्र वर्मा, जोबट मंगलवार को जोबट और खंडाला रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक मशीन का पहिया पटरी से उतर जाने के कारण जोबट से प्रतापनगर (वडोदरा) जाने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई। इस कारण प्रताप नगर से जोबट आने वाली ट्रेन घंटों खंडाला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। जोबट स्टेशन मास्टर का कहना है तकनीकी खराबी के कारण परेशानी आई। मौके पर ट्रैक मशीन का पहिया उतरा होने के कारण सिंगल ट्रैक पर यातायात रुक गया था। शाम तक ब्लॉक लगाकार पहिया चढ़ाने का प्रयास जारी था। वहीं जोबट रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों को टिकट नहीं दिए गए, क्योंकि ट्रेन निरस्त कर दी गई थी। Post navigation बेटवासा में जनपद पंचायत भवन निर्माण को लेकर नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जनजाति गौरव दिवस पर मातृशक्ति सम्मेलन में बोले वक्ता- महिलाओं ने ही अपने पूर्वजों की रीति रिवाज को जीवित रखा