गौरव कटकानी, कालीदेवी कल रात झाबुआ पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर ने कालीदेवी थाने पर पदस्थ 3 पुलिसकर्मियों को किया लाईन अटैच किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक के साथ मारपीट करने पर एस.पी ने तीनों को लाइन अटैच किया है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251004-WA0014.mp4 मामला नवरात्रि के समय का बताया जा रहा है। फरियादी राहुल पिता संजय जाटव ने बताया कि वो अपने दोस्तो के साथ रात में गरबे देखने जाने के लिए बस स्टैंड कालीदेवी पर खड़े थे तब पुलिस की गाड़ी आई और उसको बैठा कर थाने ले गए वहा ले जाकर उसके साथ मारपीट की। फरियादी ने यह भी बताया कि मारपीट करने में कुल 5 पुलिस कर्मी शामिल थे, जिसमे से 1 प्रधान आरक्षक सुबेसिंह डुडवे , आरक्षक कृष्ण डावर , आरक्षक आर. डी बर्मन को एस.पी ने लाइन अटैच कर दिया । यदि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए तो युवक के साथ मारपीट करने वाले मुख्य कर्ता धर्ता का नाम भी सामने आने की पूरी संभावना है । फिलहाल फरियादी युवक द्वारा झाबुआ पुलिस अधीक्षक को जो शिकायत की गई है उसमें जो सिर्फ 3 लोगो के नाम दिए है । Post navigation नवरात्रि के दौरान ड्रेस कोड में गरबा कर रही महिलाएं कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर