हाईवे निर्माण कंपनी की लापरवाही से फिर हुई दुर्घटना
झाबुआ लाइव डेस्क। बुधवार मध्य रात्रि करीब 2 बजे अहमदाबाद से सिंहस्थ दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे छह लोग हाईवे निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही का शिकार हो गए। घटना ग्राम माछलिया के बड़े पुल के डायवर्शन मार्ग की है, तडके करीब 2 बजे अहमदाबाद निवासी वासु पिता वीरसिंह चौधरी उदयसिंह पिता नारायणसिंह शैलेष सिंह पिता जयवीरसिंह, ब्रजेश आंनदसिंह राठौर, राजू पिता वरसिंह भदौरिया राहुल पिता राजीव राव अपनी महेन्द्रा एक्सयूवी क्रमांक जीजे 1 आरएफ 0872 से जैसे ही माछलिया बड़े पुल के डायवर्शन के पास पहुंचे संकेतक नहीं होने से वाहन सीधे पुलिया के नीचे उतर गया जिससे सभी को चोट आई। मोबाइल वाहन में गश्त कर रहे टीआई एलडी चौहान माछलिया चौकी प्रभारी अजीत शेख तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे व घायलों को 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। आए दिन इस डायवर्शन पर संकेतक नही होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नही है। हालात यह है कि हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मार्ग डायवर्ट करने का बोर्ड तक नही लगा पा रहे है जिससे वाहन चालको को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।
Trending
- खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर सड़क हादसों का कहर, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी दुर्घटना
- वालपुर में शांति समिति की बैठक: भगोरिया पर्व पर गुलाल पूर्णतः प्रतिबंधित, सौहार्दपूर्ण आयोजन का लिया संकल्प
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद नगर एवं उदयगढ़ में प्रस्तावित दौरे की तैयारियां को लेकर बैठक हुई
- चंद्रशेखर आज़ाद नगर में युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन
- नानपुर स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के चलते पानी की टंकी कबाड़ में फेंकी
- बेमौसम तेज बारिश और हवा से खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हुई
- पुलिस थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
- बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों की साल भर की मेहनत चौपट
- आगामी त्योहारों को लेकर बखतगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न
- चंद्रशेखर आजाद नगर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने किया दौरा