जितेंद्र वर्मा, जोबट आलीराजपुर के जोबट नगर में बिजनेस के लिए किफायती दर पर दुकान की तलाश कर रहे लोगों की इच्छा जल्द पूरी होने वाली है. जोबट नगर के बीचों बीच राजस्व की भूमि पर जोबट नगर परिषद के द्वारा 24.43 लाख की लागत से मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है.मिशन हॉस्पिटल के समीप राजस्व की भूमि पर नगर परिषद जोबट के द्वारा मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण 1600 वर्ग भूमि पर किया जाएगा.इस कॉम्प्लेक्स मे लगभग 16 दुकान निर्माण की जाएगी जो10×12 की दुकान होगी कॉम्प्लेक्स निर्माण एजेंसी 4 महीने में पूर्ण करेगी. https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-25-at-5.09.46-PM.mp4 स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार भाजपा के नगर परिषद उपाध्यक्ष अमृतलाल राठौर ने कहा कि जोबट एक व्यापारिक क्षेत्र है और यहां राजस्व की जमीन पर 2003 से मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर पहल चल रही थी. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य शुरू हो रहा है.यह जिला कलेक्टर एवं परिषद की बेहतर सोच है,जिससे स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे शहरी क्षेत्र में राजस्व की जमीन पर मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण में कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लेकिन आखिरकार मेहनत रंग लाई. उन्होंने कहा कि मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर कई बार परिषद के द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया,जिसके परिणामस्वरूप अब निर्माण कार्य प्रारंभ हो रही. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास हमेशा से जनउपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारने की रही है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा. Post navigation डाबड़ी में ‘नवांकुर सखी हरियाली यात्रा’ का आयोजन कर 245 पौधे वितरित किए दा साब के 75वें जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर,संत और संगीत समागम होगा