उमराली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया, अधिकारों की जानकारी दी 

0

शिवा रावत, उमराली

शासकीय उमावि उमराली में 14/ 07/ 2022 को जिला न्यायालय द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला न्यायाधीश पाटीदार  व जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीप मुजाल्दा द्वारा संस्था के विद्यार्थियों को न्यायालय प्रकरण  से जुड़े कार्यों , व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं का समाधान तथा विधिक अधिकार को समझाया गया।   साथ ही उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि समाज  व राष्ट्र के लिए  हमें अच्छे इंसान के रूप में कार्य करना चाहिए । गलत व्यसन और गलत आदतो को तत्काल छोड़ने को बोला गया।  न्यायाधीश द्वारा बाल विवाह व नशा को तत्काल बंद करने को कहा गया। उक्त कार्य होने से परिवार व समाज को गंभीर परिणाम भुगतने होते हैं। संस्था के सभी विद्यार्थियों को  विधिक जानकारी अपने परिवार व समाज को बताने को कहा गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था के समस्त विद्यार्थी  व  प्रभारी प्राचार्य केशरसिंह चौहान, संस्था शिक्षक – शोभा मुजाल्दा, बैथालाल ओहरिया, भुरसिंह वास्कले, विक्रमसिंह ओहरिया, निलेश डावर, राकेश तोमर व अन्य सम्पूर्ण स्टाफ पूर्ण समय उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.