शिवा रावत, उमराली शासकीय उमावि उमराली में 14/ 07/ 2022 को जिला न्यायालय द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला न्यायाधीश पाटीदार व जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीप मुजाल्दा द्वारा संस्था के विद्यार्थियों को न्यायालय प्रकरण से जुड़े कार्यों , व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं का समाधान तथा विधिक अधिकार को समझाया गया। साथ ही उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि समाज व राष्ट्र के लिए हमें अच्छे इंसान के रूप में कार्य करना चाहिए । गलत व्यसन और गलत आदतो को तत्काल छोड़ने को बोला गया। न्यायाधीश द्वारा बाल विवाह व नशा को तत्काल बंद करने को कहा गया। उक्त कार्य होने से परिवार व समाज को गंभीर परिणाम भुगतने होते हैं। संस्था के सभी विद्यार्थियों को विधिक जानकारी अपने परिवार व समाज को बताने को कहा गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था के समस्त विद्यार्थी व प्रभारी प्राचार्य केशरसिंह चौहान, संस्था शिक्षक – शोभा मुजाल्दा, बैथालाल ओहरिया, भुरसिंह वास्कले, विक्रमसिंह ओहरिया, निलेश डावर, राकेश तोमर व अन्य सम्पूर्ण स्टाफ पूर्ण समय उपस्थित रहे। Post navigation जनजाति समाज की अस्मिता, अस्तित्व एवं आस्था का संरक्षण करना है : रूपसिंह नागर अलग से भील प्रदेश की मांग को लेकर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन